Showing posts with label मेले. Show all posts
Showing posts with label मेले. Show all posts

Thursday, February 16, 2012

कुरीतियां छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो

देवनारायण जयंती पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष आभासिंह को फलों व मिठाइयों से तोला

 
 सीकर / झुंझनूं (राघवेन्द्र गुर्जर)
 राजस्थान विश्वविधालय की छात्रसंघ उपाध्यक्ष आभासिंह ने कहा कि शिक्षा प्रगति का मूल मंत्र है। इसके बिना जीवन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नही किया जा सकता। आज हमारा समाज इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ है। इसका एक बड़ा कारण समाज में व्याप्त कुरीतियां हैं। अगर हमें समाज का विकास करना है तो इन कुरीतियों को त्यागना पड़ेगा और अपने बच्चों को पढ़ाने पर ध्यान देना होगा।  वे देवनारायण जंयती पर झुंझुनू जिले के देवपुरा गॉव में स्थित प्राचीन देवनारायण मंदिर मेले में आयोजित गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह में संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि धुम्रपान, शराब, मृत्युभोज व दहेज समाज के विकास में सबसे बडे बाधक हैं। इन सब में हम व्यर्थ में ही धन की बर्बादी करते हैं। हमें इन बुराइयों को त्याग देना चाहिए। इनमें बर्बाद किए किए जाने वाले धन को अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गुर्जर ने आभासिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमें बालिकाओं को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान गौ सेवा संघ के अध्यक्ष संत शिरोमणि दिनेशगिरी महाराज ने की।
 


प्रतिभाओं का सम्मान
राजस्थान विश्वविधालय की छात्रसंघ उपाध्यक्ष आभासिंह ने प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर दिए। मंदिर समिति की ओर से आभासिंह का राजस्थानी चूनड़ी ओड़ाकर स्वागत किया। समारोह में नेहासिंह, युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र अंबावत व विधार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री मनोज धाभाई ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व आभासिंह, नेहासिंह व अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गुर्जर का रींगस, पलसाना, राणौली, धोंरिया, मलखेडा, गोकुलपुरा, रामू का बास, पीपराली, दौलतपुर, भैरूजी स्टैण्ड, पुरोहित का बास सहित कई दर्जन स्थानों पर स्वागत किया। छात्र नेता आभासिंह को फ लों व मिठाइयों से भी तोला गया। इस अवसर पर राजेन्द्र, गौतम, तनसुख, महेन्द्र, रामनिवास, विरेन्द्र, जितेन्द्र, महावीर, ओमप्रकाश व गोगरात सहित हजारों लोग मौजूद थे।

आगे बढऩे के लिए शिक्षा और राजनीतिक पावर जरूरी : खटाना

बसंत पंचमी पर कैमरी में जगदीश महाराज का मेला लगा
 कैमरी (राघवेन्द्र गुर्जर). प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व गुर्जर नेता जी. आर. खटाना ने कहा कि शिक्षा और राजनीतिक ताकत के बिना कोई भी समाज आगे नही बढ सकता। वे बसतं पंचमी पर कैमरी में जगदीशजी महाराज के मेले में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। खटाना ने समाज सुधार पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज गुर्जर समाज बहुत ही असंगठित और राजनैतिक रूप से छिन्न-भिन्न है। इसे एक रूप करने की आवश्यकता है।
हमें अपने वोट की ताकत दिखानी होगी : हरिसिंह महुआ
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व  मुख्य सचेतक हरिसिंह महुवा ने कहा कि गुर्जर समाज के पास राजनीतिक ताकत नहीं होने के कारण बहुत पिछड़े हुए हैं। इसके हम स्वयं जिम्मेदार हैं। हमको एक साथ मिलकर राजनीतिक पार्टियों को अपने वोट की ताकत का अहसास करवाना होगा। ऐसा करने के बाद ही हमारी पार्टियों में भागीदारी बढेगी। इससे हमारा राजनीतिक अस्तित्व कायम होगा और समाज के विकास को संबल प्रदान होगा।
बेटी को पढ़ाओगे तभी समाज आगे बढ़ेगा : आभासिंह
विशिष्ट अतिथि राजस्थान विश्वविधालय की छात्रसंघ उपाध्यक्ष व युवा नेता आभासिंह डोई ने कहा आज हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछडा हुआ है। उसमें भी बालिका शिक्षा का स्तर सबसे कम हैै। जब तक बालिका शिक्षा को बढावा नही दिया जाएगा, तब तक शिक्षा का प्रसार नही हो सकता। एक बालिका आगे चलकर दो परिवारों में शिक्षा का दीप जलाती है। कार्यक्रम को सांसद खिलाड़ीराम, नेहासिंह डोई, कमर रब्बानी चेची, गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनफू लसिंह सहित कई नेताओं ने सबोधित किया। प्रतिवर्ष बंसत पंचमी को आयोजित होने वाले इस विशाल मेले में हजारो भक्तजन मंदिर में अर्जी लगाने आते है। सुबह से शुरू होने वाले इस मेले में दोपहर बाद महाआरती के बाद जगदीशजी महाराज की देव प्रतिमाओ को मंदिर के एक किमी.दूर जानकी माता के मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली सभा में ले जाया जाता है। वहां जगदीश महाराज की माला की बोली लगाई जाती है, जो लाखों रुपये में छूटती है। इस वर्ष माला की बोली 1 लाख 51 हजार रुपए में लगाई। कार्यक्रम में पुरूषोत्तम फ ागना, नरसीराम फ ागना, महन्त कमलदास एडवोकेट, शिवचरण सरपंच, करौली जिला प्रमुख सीताराम जाँगिड, दीपेन्द्र बना, मुकुटसिंह, राजेन्द्रसिंह, सुरेन्द्र खटाना,जयवीर ङ्क्षसह सहित हजारो लोग मौजूद थे।

Tuesday, February 07, 2012

देव भगवान के जयकारों से गूंजा जौधपुरिया



भगवान देवनारायण के 1100वें प्रकाशोत्सव पर मेले में उमड़ा गुर्जर समाज

निवाई-टोंक (कजोड़मल गुर्जर). गुर्जर समाज के बड़े तीर्थों में जगन्नाथजी जितना दर्जा रखने वाले देवधाम जौधपुरिया में भगवान देवनारायण के 1100वें प्रकाशोत्सव पर दो दिवसीय मेला लगा। अपनी मनौतियां लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेका और अखंड ज्योति के दर्शन किए। मेले में समाज की प्रतिभाओं व भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
   श्री देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट जोधपुरिया के के महा मंत्री रामकिशन बहादुरपुरा के ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना के बाद भोपा ने मंदिर के शिखर पर ध्वज चढ़ा कर मेले का शुभारंभ किया। मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष केसर लाल गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष रामेश्वर पोसवाल ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया।
...और कांसी की थाली पर बना जाता है कमल का फूल
आधी रात को जब मेला अपने चरम पर होता है मंदिर का भोपा कन्हैया लाल बगड़ावत गाथा का गान करते हुए नृत्य करता है। इस दौरान वह एक कांसे की थाली को अपनी अंगुली पर नचाता रहता है। वह जब रुकता है ओर थाली को अंगुली से उतारता है तो उसपर कमल का फूल मंडा हुआ होता है। भगवान देवनारायण का जन्म कमल के फूल में हुआ था। ऐसे में श्रद्धालु इस कमल के फूल का दर्शन कर खुद को धन्य मानते हैं। कहा जाता है कि देव दर्शन करने पर मनोकामना तो पूरी होती है 12 महीने तक शरीर निरोग रहता है ।
देव भगवान देते हैं मनोकामना की पाती
 भगवान देवनारायण के मन्दिर के मन्दिर में समाज के लोग अपने कामों के लिए पाती भी लेते हैं। वे अपनी मनौती कागज पर लिख कर भोपा को दे देते हैं। भोपा उस पर्ची को देवजी के आगे रख देता है। थोड़ी ही देर में नीम की पत्ती उस पर आ गिरती है। इसे ही पाती कहते हैं। पाती मिलने का मतलब है कि मनौकामना पूरी होगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो समझा जाता की काम के पूरा होने में संदेह है।
अखंड ज्योत बढ़ाती है ज्योति
 मंदिर परिसर में सालों से अखंड ज्योत जल रही है। समाज के लोगों में मान्यता है कि इस ज्योत को देखने और इसका घी आंखों में डालने से नंत्र ज्योति बढ़ती है। इसके अलावा इस घी से जोड़ों का दर्द भी ठीक होता है।
 संगठित होंगे तभी ले पाएंगे आरक्षण- बिधूड़ी

राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि  गुर्जर समाज का अतीत गौरवशाली रहा है, किन्तु वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए हम अन्य समाजों की तुलना में काफी पिछड़े हुए हैं। इस पिछड़ेपन को दूर करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
बिधूडी श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर गुर्जर प्रतिभा विकास समिति राजस्थान एवं श्री देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट जोधपुरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुर्जर प्रतिभा छात्रवृति वितरण  समारोह में सम्बोधित कर रहे  थे। उन्होने कहा कि आरक्षण आन्दोलन में 72 कुर्बानियों के बावजूद आज तक समाज को कुछ नहीं मिल पाया है। जब तक समाज के 3-4 लाख लोग संगठित होकर शान्तिप्रिय तरीके से सरकार को अहसास नहीं कराएंगे, आरक्षण मिल पाना अंसभव है। समाज के यदि 30-40 विधायक विधान सभा में पहुंचेगें तब ही समाज की बात सही ढंग से रख सकगेंा। उन्हानें 11 हजार रूपये प्रतिभा विकास समिति को नगद  दिए तथा ट्रस्ट को 51 हजार रुपये देने  की घोषणा की । 
शिक्षा से ही होगा समाज का विकास - अरूण गुर्जर 

भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अरूण कुमार गुर्जर संयुक्त कमिश्नर आयकर विभाग नई दिल्ली  ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है जिसमें अन्य समााज के लोग शिक्षा के क्षेत्र में आगे आएं।  सभी माता-पिता अपने बालकों को उचित शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, अपितु उनको सही मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता है। 
अगले साल बढ़ाई जाएगी छात्रवृत्ति की राशि : शिवदयाल गुर्जर
शिवसाधना चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी शिव दयाल गुर्जर  ने समाज की 51 गुर्जर प्रतिभाओं को 61 हजार रूपये के चेक वितरित करते हुए कहा कि आगामी वर्ष से कक्षा 10 के लिए 1000 से बढ़ाकर 1800 रुपए एवं कक्षा 12 के लिए 1400 से बढ़ाकर 2400 रुपए तथा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल सेवाओं में पुस्तकों के लिए अनुदान देने की घोषणा की।
गुर्जर समाज की 71 प्रतिभाएं सम्मानित
देवधाम जोधपुरिया में गुर्जर प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृति वितरण समारोह में शिव-साधना चेरिट टेबल ट्रस्ट एवं अन्य भामाशाहों की ओर से समाज की 71 प्रतिभाओं को छात्रवृति वितरित की गई । समारोह संयोजक गिरिराज प्रसाद गुर्जर  ने बताया कि शिवसाधना चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा समाज की 51 गुर्जर प्रतिभाओं को 61 हजार रूपये के चैक वितरित किए गए। प्रवक्ता कजोड़ मल गुर्जर ने बताया कि श्री देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट जोधपुरिया के संरक्षक, पुरुषोतम फागणा निवासी सांगानेर ने  21000 रुपए, श्री उदय लाल गुर्जर पूर्व प्रधान देवली, द्वारा 11000 रुपए, श्री रामचन्द्र गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत  खरेड़ा टोंक द्वारा 11000 रुपए, श्री कजोड़ मल गुर्जर व्याख्याता अंग्रेजी, निवासी गणेशपुरा, निवाई टोंक द्वारा  समाज की टॉप 10 एवं 12 वीं की 5-5 बालक एवं  बालिकाओं को 11000 रुपए नगद देकर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज के सर्वश्रेष्ठ धावक ओम प्रकाश गुर्जर पीनणी मालपुरा का सम्मान किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली राष्ट्रीय धावक को श्री देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट ने जन सहयोग से 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की जिससे वह प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन कर सके। संसदीय सचिव राजेन्द्र बिधूडी ने 5 हजार नगद पुरस्कार दिए  तथा 50 हजार रुपए देने एवं आगे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 वोट की ताकत को पहचाने समाज : नाथू सिंह
समाज के भामाशाहों का भी किया गया सम्मान
श्री देव नारायण मन्दिर ट्रस्ट जोधपुरिया के तत्वावधान में भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री नाथू सिंह गुर्जर ने समाज के लोगों से कहा कि वे अपनी वोट की ताकत को पहचानें। जिस दिन समाज इस ताकत को समझ गया सरकार खुद आगे से आरक्षण देगी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि गुर्जर समाज के लोग एक दूसरे की होड़ में नुक्तों में लाखों रूपये फूंक देते हैं। हमें यह समझना होगा कि इस होड़ के बजाय हम अपने बच्चों को पढ़ाने में होड़ करें, ताकि उनका जीवन संवर सके।
समारोह में अनुसूचित जाति के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल ने कहा कि कोई भी समाज शिक्षा के बिना आगे नहीं बढ सकता है। अत: बालिका शिक्षा के क्षेत्र में गुर्जर समाज को आगे आना चाहिए। मंदिर ट्रस्ट को धार्मिक गतिविधियों के साथ ही शैक्षणिक व सह शैक्षिणिक गतिविधियों को भी अपनाना चाहिए ।
इससे पूर्व नाथू सिंह गुर्जर ने भामाशाहों राम स्वरूप डोई जीवली निवाई (21 हजार) ,मनफूल गुर्जर पं स सदस्य निवाई (11 हजार), छोगा  लाल गुर्जर जिला परिषद सदस्य मालपुरा (11 हजार), रामसहाय गुर्जर लहल टोंक (11 हजार) का सम्मान किया।
बालिका शिक्षा में समाज काफी पीछे : बबीता गुर्जर 
अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में गुर्जर समाज बालिका शिक्षा में बहुत पीछे है। किसी भी समाज की उन्नति में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है, अत: हमें बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक होना होगा एवं बालिकाओं को पढाना होगा।
समारोह में कश्मीर के कमर  रब्बानी चेची, सुरज्ञान खाटरा, रामेश्वर पोसवाल, समारोह में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष केसरलाल गुर्जर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री रामकिशन बहादुरपुरा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर पोसवाल, उपाध्यक्ष सुरज्ञान सिंह खाटरा, पार्षद रतनदीप गुर्जर, , विधान सभा युवा कांग्रेस सुरेश डोई, मांगी लाल डोई,  रामफूल पटवारी, सुरज्ञान वकील, लक्ष्मण मास्टर, देवालाल मैम्बर, डाक्टर बदरी, श्योजी राम फोजी , रामभजन गुर्जर, प्रधूम्न्न गुर्जर, सवाई भोज, कालू राम टोंक भंवर  लाल मालपुरा , जगदीश मालपुरा,सवाई भेज, श्योजी लाल गुर्जर नवरंगपुरा ,सुरजकरण गुर्जर, श्रवण भोपा  सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

Tuesday, January 17, 2012

जोधपुरियां देवधाम पर लक्खी मेला 29 से

तैयारियों को लेकर हुई समाज की बैठक, विभिन्न व्यवस्थाओं की जिमेदारियां सौंपी
(निवाई -टोंक. कजोड मल पोसवाल). देवधाम जोधपुरिया में भगवान देवनाराण की 1100वीं जयंती पर 29 जनवरी से लक्खी मेला भरेगा। इसकी तैयारियों को लेकर श्री देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष केसर लाल गुर्जर की अध्यक्षता में गुर्जर समाज की बैठक हुई।
ट्रस्ट के महामंत्री रामकिशन बहादुरपुरा ने बताया कि बैठक में मेले के दौरान की वाहनों की पार्किग व्यवस्था जोधपुरियां पंचायत के समीप करने, दुकानों एवं स्टाल इत्यादि की सुनियोजित स्थान आंवटन  करने, पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था करने एवं सुरक्षा की दृष्ट्रि से पर्याप्त पुलिस एवं महिलाकर्मी लगाने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगााने हेतु सी सी टीवी केमरे लगाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कोषाध्यक्ष रामेश्वर पोसवाल,उपाध्यक्ष सुरज्ञान खाटरा,भंवर मजूकड़ा, मांगी लाल गुर्जर, सुरेश डोई, रतन गुर्जर, गिरिराज गुर्जर व्याख्याता, सुरज्ञान वकील, लक्ष्मण मास्टर, रामसहाय पोसवाल, श्रवण भोपा, डाक्टर बदरी, देवालाल मैम्बर, राजाराम भगत, रंगलाल पूर्व सरपंच ,सूरज करण कोली,श्योजी राम गुर्जर, सूरजकरण रगल, सवाई भोज गुर्जर, सोजी राम फोजी, मनफूल गुर्जर, बच्चाराम गुर्जर मालपुरा, मोहन लाल टोंक, रामेश्वार गुर्जर खणदेवत, गुर्जर सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।
समाज की प्रतिभाओं को दी जाएगी छात्रवृत्ति
देवधाम जोधपुरिया में भरने वाले मेले में समाज के प्रतिभावान निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति नई दिल्ली के संयुक्त कमिश्नर अरूण कुमार गुर्जर वितरित करेंगे। गुर्जर प्रतिभा विकास समिति के संयोजक गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने बताया कि शिव साधना च्ैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर के प्रधान ट्रस्टी एवं प्रमुख समाजसेवी शिव दयाल गुर्जर  की ओर से 50000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा समाज सेवी पुरषोतम फागणा सांगानेर की ओर  से जिले के गुर्जर समाज के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बालकों को 21000 रूपए, उदय लाल गुर्जर पूर्व प्रधान देवली की ओर से 11 हजार एवं रामचन्द्र गुर्जर सरपंच खरेडा टोडा की ओर से 11 हजार रुपए कक्षा 10 वीं  एवं 12 वीं बोर्ड में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने बालकों को दी जाएगी। इसी प्रकार कजोड़ मल गुर्जर व्याख्याता निवासी गणेशपुरा की ओर से 11 हजार रुपए समाज की पांच ऐसी बालिकाओं को दिए जाएंगे, जिनके अभिभावक राजकीय सेवा में नहीं हो।







Saturday, September 10, 2011

देवका हरवाड़ा में 400 गुर्जर प्रतिभाओं का सम्मान


चंदवाजी (जयपुर जिला).  देवका हरवाड़ा में भरे देवनारायण भगवान के मेले में गुर्जर समाज की 400 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सभी सम्मानित प्रतिभाओं को धोलाराम पौषवाल स्यारीवाले की तरफ से एक-एक दीवार घड़ी भी भेंट की गई।
मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष प्रभुदयाल सराधना ने बताया कि मेले में कोटपूतली, विराटनगर, थानागाजी, जमवारामगढ़ क्षेत्र से समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने देवरा ढोका। देव भगवान के 24 घंटे की परिक्रमा के बाद भोपों ने फड़ गाई। कार्यक्रम में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला, पूर्व विधायक रामचंद्र सराधना, थानागाजी विधायक हेम सिंह भडाणा, युवक कांग्रेस के महासचिव नटवाडिया, मुकेश खैरवाड़ी, पंसस राधेश्याम गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मैं सरकार में समाज का पेरोकार : डॉ. जितेंद्र सिंह

नई धाम देवनारायण मेले में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
तूंगा (जयपुर जिला). नई धाम में देवनारायण भगवान का भव्य मेला भरा। इस दौरान गुर्जर धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा की मैं सरकार में गुर्जर समाज की पैरवी करने के लिए वकील हूं। मैं आप के अधिकारों के प्रति सदैव तत्पर रहूंगा।
कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के लोगों ने अतिथियों का साफा बंधाकर स्वागत किया। इससे पूर्व भगवान देवनारायण की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें समाज के हाजारों लोग नाचते-गाते चल रहे थे। समारोह में पूर्व जिला प्रमुख रामगोपाल गार्ड, गर्जर सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रमेंश चेची, गुर्जर समाज के दौसा जिला अध्यक्ष कंवरपाल सिंह, दौसा प्रधान पति हेमराज आवाना, पंचायत समिति सदस्य गेंदा लाल गुर्जर, राजस्थान विश्वविधालय की उपाध्यक्ष आभा गुर्जर, लक्ष्मीनारायण तूंगी सहित समाज के हजारों लोग मौजूद थे।


Wednesday, September 07, 2011

देवरंग में रंग गया जोधपुरिया

लक्खी मेले में देशभर से उमड़े गुर्जर, 211 तो पदयात्रात्राएं ही आईं
निवाई (टोंक जिला). गुर्जर समाज के तीर्थ देवधाम जोधपुरिया में भगवान देवनारायण का लक्खी मेला भरा। तीन दिन तक चले इस मेले में देशभर से आए पदयात्रियों ने करीब 211 ध्वज चढ़ाए। अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार कोई पैदल पहुंचा तो कोई दंडवत करते। देव ध्वज लिए घुसती पदयात्राओं और जयकारों से जोधपुरिया आस्था के एक ऐसे रंग में रंग गया जहां न कोई छोटा रहा न कोई बड़ा। सब बस एक ही रंग में रंग गए। देव रंग में।
विधिवत पूजा अर्चना के बाद भोपा के द्वारा मंदिर के शिखर पर ध्वज चढ़ाने के साथ ही मेला शुरू हो गया। दो-तीन दिन पहले से ही श्रद्धालु जोधपुरिया पहुंचने शुरू हो गए थे। पदयात्रियों के जोधपुरिया पहंचने पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया। पदयात्रा ध्वज देव मंदिर पर चढ़ाने के बाद पदयात्रियों ने भगवान देवनारायण के दरबार में मत्था टेका। मेले में सैकड़ों श्रद्धालु कनक दंडवत करते भी पहुंचे। ऐसे श्रद्धालुओं के चरण छूकर लोग खुद को धन्य मान रहे थे। रंग-बिरंगी ओढनियां ओढे देवनारायण के गीत गाती गुर्जरियों के झुंड मेले में एकदम अलग ही नजर आ रहे थे। न कोई चकरी खाली थी न कोई रहंट। किसी दुकान वाले को फुर्सत थी न किसी नांव माडने वाले को। मेले में सब लोग अपनी-अपनी पसंद के ठिकानों पर जमे थे। मेला समिति की ओर से रोशनी, पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
ध्वजयात्रा निकाली
देशभर से आए पदयात्रियों ने हजारों ध्वजों के साथ शनिवार की सुबह कृषि मण्डी से विशाल ध्वज यात्रा निकाली। बैण्डबाजों की धुनों पर पदयात्री नाचते-गाते चल रहे थे वहीं कई पदयात्री मंजीरों पर बगड़ावत गाथा  गाते हुए चल रहे थे। ध्वज यात्रा जुलूस करीब आधा किलोमीटर लम्बाई में फेला थ। ध्वजयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जन उपयोगी भवन पहुंची जहां निवाई गुर्जर समाज की ओर से पदयात्रियों को प्रसादी करवाई गई। तत्पश्चात पदयात्री ध्वज लेकर देवधाम जोधपुरिया के प्रस्थान कर गए। पदयात्रा मार्ग में विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों की ओर से पदयात्रियों को फल वितरित किए गए।

Friday, August 12, 2011

जोधपुरिया लक्खी मेले की तैयारियों पर बैठक

ट्रस्ट का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा, मेले में समाज की प्रतिभाओं का भी किया जाएगा सम्मान
निवाई. देवधाम जोधपुरिया में भरने वाले लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष केसर लाल गुर्जर की अध्यक्षता में गुर्जर समाज की बैठक हुई। इस मौके पर होने वाले राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह पर भी चर्चा की गई।
ट्रस्ट के महामंत्री रामकिशन बहादुरपुरा ने बताया कि मेले में विद्युत व्यवस्था हेतु नया ट्रंासफार्मर लगाने के लिए प्रतिनिधि मण्डल उर्जा मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वाहनों की पार्किग व्यवस्था जोधपुरिया पंचायत के समीप करने, दुकानों एवं स्टाल इत्यादि की सुनियोजित स्थान आंवटन  करने, पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था करने एवं सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस एवं महिलाकर्मी लगाने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगााने हेतु सी सी टीवी कैमरे लगाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कोषाध्यक्ष रामेश्वर पोसवाल ने आय-व्यय प्रस्तुत किया। ट्रस्ट के संक्षरक पुरुषोतम फागणा, उपाध्यक्ष सुरज्ञान खाटरा, भंवर मजूकड़ा, शंकर दरड़ा, प्रचार प्रसार मंत्री जगदीश लांगड़ी, लक्ष्मण मास्टर, राजाराम गुर्जर, डॉ. बदरी गुर्जर, व्यवख्याता गिरिराज, श्रवण भोपा, मथुरा लाल मालपुरा डॉ. के एल गुर्जर सहित समाज के अनेक लोग बैठक में शामिल हुए। 

Saturday, September 25, 2010

गुर्जर-मीणा भाई-भाई

गाजीपुर भैरूं बाबा के मेले में कुश्ती दंगल, दौसा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा और हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार भडाना ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश


(दौसा जिला-मेहन्दीपुरबालाजी-राघवेन्द्र गुर्जर). दौसा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा और हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार भडाना ने कहा कि गुर्जर और मीणा भाई-भाई हैं। दोनों समाज आरक्षण आन्दोलन के दौरान पैदा हुई कटुता को भूल कर पहले की तरह भाईचारे के साथ रहेंगे। ये दोनों नेता करीरी गाजीपुर में भैरूबाबा के मंदिर में अष्टमी पर लगने वाले मेले में आयोजित कुश्ती दंगल समारोह में संबोधित कर रहे थे।
समाजिक सदभाव से ओतप्रोत यह कार्यक्रम महवा प्रधान व सांसद किरोडीलाल मीणा के भतीजे राजेन्द्र मीणा तथा करतारसिंह भडाना के प्रतिनिधि व गुर्जर स्टूडैण्ट फै डरसन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पाँचौली ने मिलकर आयोजित किया था। इस अवसर पर टोडाभीम विधायक रमेश मीणा, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, पी.आर.मीणा, बबलू मीणा, गिरधारी गुर्जर, चौधरी त्रिलोक गुर्जर, कमला मीणा और प्यारे मीणा सहित हजारो की तादात में दोनों समाज के लोग मौजूद थे।
सब बोल-भाईचारा कायम रहे


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुर्जर नेता करतारसिंह भडाना ने कहा कि दंगल भाईचारे व एकता की मिशाल है । इनके माध्यम से सामाजिक समरसता और सदभावना कायम होती है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दौसा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा भडानाजी व अन्य गुर्जर नेता आज हमारे बीच पधारे है, मैं मीणा समाज की ओर से इनका स्वागत करता हूं। विशिष्ट अतिथि गुर्जर स्टूडैण्ट फै डरसन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पांचौली ने कहा कि गुर्जर व मीणा समाज राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत है। इन दोनो समाजों में पहले की तरह भाईचारा होना चाहिए, इसके लिए गुर्जर एवं मीणा समाज के अन्य सदभावना कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
हैलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए
गुर्जर नेता करतार सिंह भडाना कार्यक्रम में अपने हैलीकॉप्टर से आए। उत्सुक लोगों पर भडाना ने हैलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए। इस मौके पर भडाना ने कुश्ती दंगल समिति को 51 हजार रुपये का तत्काल सहयोग दिया।

Saturday, September 18, 2010

जोधपुरिया में श्रद्धा का सैलाब

भगवान देवनारायण के मेले में देशभर से पहुंचे लाखों गुर्जर

ध्वज लिए देवदर्शन को जाते पदयात्री।
(टोंक जिला-निवाई). देवधाम जोधपुरिया में लगे भगवान देवनारायण के मेले में देशभर से आए लाखों गुर्जरों ने देवरा ढोका और मन्नतें मांगीं। कोसों दूर से पैदल चलकर आए यात्रियों ने जैसे ही जोधपुरिया में कदम रखा थकान छू मंतर हो गई और पैरों के छाले बताशे। जोश से लबरेज जयकारों से नगरी रह-रह कर गूंजती रही। पदयात्रा ध्वज मंदिर के शिखर पर चढ़ाए और मासी डेम में स्नान कर भगवान के दर्शन किए।

...और कांसे की थाली पर मंड गया कमल का फूल

कांसे की थाली पर मंडा कमल का फूल दिखाते भोपा कन्हैयालाल।
पहला दिन : सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के भोपा ने ध्वज पहराकर विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। आधी रात को भोपा कन्हैयालाल ने मंदिर में बने चबूतरे पर बगड़ावत गाथा गाना शुरू किया। आंखें बंद, होठों पर बगड़ावतों का बखान और दाएं हाथ की उंगली पर नाचती कांसे की थाली। ऐसे लग रहा था जैसे भोपा के रूप में साक्षात देवनारायण भक्तों के बीच आ गए हों। चंग की थाप पर चल रहे इस थाली नृत्य के दौरान जयकारे पर जयकारे लगते रहे। आधा घंटे के बाद भोपा थमा। थाली को घुमाया तो कमल का फूल मंड चुका था। कमल का फूल जिसमें देव ने अवतार लिया था। यह देख पूरा पांडाल देवनारायण के जयकारों से गूंज उठा। 

भामाशाहों और प्रतिभाओं का सम्मान
प्रतिभा सम्मान समारोह में संबोधित करते सचिन पायलट।
दूसरा दिन : मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुर्जर समाज के भामाशाहों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में आए केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि आरक्षण का लाभ लेना है तो बच्चें को ऊंची शिक्षा दिलानी होगी। थानागाजी विधायक हेमसिंह भडाणा ने कहा कि सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा नेता मानसिंह गुर्जर गंगापुरसीटी, विराट नगर के पूर्व प्रधान पोखर मल, देव कॉलेज गु्रप के निदेशक दामोदर प्रसाद, महेन्द्रसिंह खेडला, रामसिंह बांदीकूई, पुरुषोत्तम फागणा, जनसम्पर्क अधिकारी रामफूल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व देवनारायण मंदिर निर्माण हेतु 3 लाख 11 हजार 101 रुपए भेंट करने पर नई दिल्ली के  रूपसिंह चपराणा का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष रामेश्वर पोसवाल ने बताया कि हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मायादेवी गुर्जर, ज्ञाना गुर्जर, हंसराज खटाणा ने भी मंदिर निर्माण में सहयोग किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष केसरलाल गुर्जर ने देव तपो भूमि के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट के मंत्री रामकिशन बहादुरपुरा व सुरज्ञानसिंह खाटरा ने मंदिर निर्माण की भावी योजनाओं की जानकारी दी।

प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर से आए गुर्जर समाज के लोग।
बालकानन्द से आशीर्वाद लिया
केन्द्रीय दूर संचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने गांव हरभांवता स्थित सेवानन्द अद्वेत आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन संत सेवानन्दजी महाराज की समाधि पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।