Showing posts with label राजनीती. Show all posts
Showing posts with label राजनीती. Show all posts

Thursday, November 17, 2011

ऊर्जा मंत्री के पास अब पानी व जनसंपर्क विभाग भी

जयपुर. ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अब पानी और जनसंपर्क विभाग भी देखेगे।
नये मंत्रिमंडल के गठन के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया। इसमें डॉ. सिंह को ऊर्जा विभाग के साथ ही पीएचईडी, भूजल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रभार सौंपा गया है। पहले उनके पास ऊर्जा एवं गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए थे। बाद में मंत्रिमंडल का नये सिरे से गठन किया था, जिसमें डॉ. जितेंद्र सिंह की जगह बरकरार रखी गई। डॉ. सिंह को नई पारी के लिए बगड़ावत परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई।

Wednesday, July 06, 2011

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची में 1 गुर्जर

कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कांग्रेस सदस्यों की सूची जारी कर दी है। 5 जुलाई को 31 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई, जबकि आठ जिलाध्यक्षों की घोषणा होनी अभी बाकी है। हर ब्लॉक में एक ब्लॉक अध्यक्ष और 6 डीसीसी सदस्य चुने गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ पटनायक ने संगठन चुनावों के जरिए निर्वाचित जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कांग्रेस सदस्यों की सूची को मंजूरी दे दी है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बीकानेर ग्रामीण और शहर, सवाईमाधोपुर, चूरू, पाली और जालौर में जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई। सूची में गुर्जरों को प्रतिनिधित्व इस प्रकार मिला है।
जिलाध्यक्ष
राजसमंद    देवकीनंदन गुर्जर 
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष
अजमेर
पुष्कर : ओमप्रकाश गुर्जर,
भरतपुर
उच्चैन : नरपत सिंह गुर्जर,
भीलवाड़ा
आसींद : छोगालाल गुर्जर,
जयपुर
दूदू : किशन गोपाल गुर्जर,
झालावाड़
बकानी : रतीराम गुर्जर
राजसमंद
आमेट : रामलाल गुर्जर
टोंक
टोंक देहात : रामफूल गुर्जर

Friday, June 04, 2010

सुनील चौधरी गुर्जर अंबरनाथ सिटी काउंसिल के मेयर

 (ठाणे-महाराष्ट्र : दीपक गुर्जर). अंबरनाथ सिटी काउंसिल का मेयर इस बार गुर्जर समाज से चुना गया है। समाज को यह गौरव दिलाया है शिव सेना के सुनील चौधरी गुर्जर ने। उन्होंने वार्ड नं 41 से काउंसलर का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। सुनील चौधरी गुर्जर के इस निर्वाचन पर पूरे गुर्जर समाज को गर्व है। बगड़ावत की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई।

Wednesday, February 17, 2010

सरपंच खानी देवी गुर्जर ने पदभार संभाला

 बिना भेदभाव के विकास का वादा, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
(टोंक जिला-टोडारायसिंह ).  थड़ोली पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच खानी देवी गुर्जर ने 17 फरवरी को पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र का विकास करवाने का भरोसा दिलाया। कार्यभार संभालने के बाद ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।  उल्लेखनीय है कि खानी देवी गुर्जर इससे पूर्व टोडारायसिंह पंचायत समिति से प्रधान रह चुकी हैं।

Tuesday, February 16, 2010

नीमकाथाना में 2 डीआर व 8 सीआर

15 पंचायतों में गुर्जर बने सरपंच
मोहन गुर्जर
(सीकर जिला).  हाल ही हुए पंचायतीराज चुनावों में पंचायत समिति नीमकाथाना में गुर्जर समाज से 2 जिला परिषद सदस्य चुने गए हैं। इसी प्रकार 8 पंचायत समिति सदस्यों ने जीत दर्ज की है वहीं 15 पंचायतों में सरपंची भी हासिल की है। समाज के इस प्रदर्शन पर बगडावत की ओर से सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई।

खानी देवी गुर्जर बुधवार को संभालेंगी कार्यभार

(टोंक जिला). टोडारायसिंह पंचायतसमिति की पंचायत थड़ोली की नवनिर्वाचित सरपंच खानी देवी गुर्जर १७ फरवरी को सुबह 8:००बजे कार्यभार संभालेंगी। बगड़ावत की ओर से उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई।

Sunday, February 14, 2010

अजीतसिंह का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत

जुलूस में लोग कंधे पर बैठाकर नाचे, कॉलोनी वालों ने सिक्कों से तोला
(दौसा जिला). जिला प्रमुख बनने के बाद पहली बार महवा पहुंचने पर 13 फरवरी की शाम दौसा जिला प्रमुख अजीतसिंह गुर्जर का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें कंधो पर उठा लिया और नाचने लगे। इस दौरान उनके ऊपर फूल भी बरसाए गए। अजीतसिंह गुर्जर को महवा थाने से बैंड—बाजों के साथ उनके निवास तक ले जाया गया। रास्ते में जगह-जगह उन्हें साफे बंधाए गए व मालाएं पहनाईं गईं। जुलूस के साथ-साथ लोग नाचते-गाते और नारे लगाते हुए चल रहे थे। उनकी कॉलोनी में पहुंचने के बाद जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। यहां कॉलोनीवासियों ने उन्हें सिक्कों से तोला। सभा में उन्होंने लोगों से बिना किसी भेदभाव के विकास कराने का वादा किया।
सुनीता गुर्जर ने ढोका डहरोली बालाजी
(जिला सवाई माधोपर). जिला प्रमुख सुनीता गुर्जर ने 13 फरवरी को मलारना डूंगर स्थित डहरोली के बालाजी पहुंचकर पति के साथ जोड़े से ढोक लगाई। पूजा अर्चना के बाद जिला प्रमुख ने कस्बे के लोगों आभार जताया। इस दौरान लोगों ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडऩे का भरोसा दिलाया।

Thursday, February 11, 2010

15 पंचायत समितियों में गुर्जर प्रधान


राज्य में 10 फरवरी को हुए जिला प्रमुख के चुनावों में 15 प्रधान गुर्जर समाज से चुने गए हैं। अजमेर की श्रीनगर पंचायत समिति से रामनारायण गुर्जर (कांग्रेस), अलवर की कोटकासिम पंचायत समिति से जागृति गुर्जर (कांग्रेस), किशनगढ़ बास पंचायत समिति से किरण देवी गुर्जर (भाजपा), उमरैन पंचायतसमिति से शिवदयाल गुर्जर (कांग्रेस), भरतपुर की वैर पंचायत समिति से अखिलेश गुर्जर (निर्दलीय), रूपवास पंचायत समिति से सरोज देवी गुर्जर, बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति से रेखा छाबड़ी (भाजपा), झालावाड़ की झालरापाटन पंचायत समिति से सोहन बाई (भाजपा),  भीलवाड़ा की जहाजपुर पंचायत समिति से (सीतादेवी गुर्जर) व सुवाना पंचायत समिति से सरोजदेवी गुर्जर (भाजपा), दौसा पंचायत समिति से शांति देवी गुर्जर (कांग्रेस), सवाईमाधोपुर की खंडार पंचायत समिति से गिर्राज गुर्जर (भाजपा) , धौलपुर की बाड़ी पंचायत समिति से सालिगराम (कांग्रेस), कोटा की लाडपुरा पंचायत समिति से कांति गुर्जर (कांग्रेस), सीकर की नीम का थाना पंचायत समिति से चंदा गुर्जर प्रधान चुने गए। बगड़ावत की ओर से जीत पर हार्दिक बधाई।

(जीतने वालों में उनको ही समाज से माना गया है जो अपने नाम के आगे गुर्जर लगाते हैं। किसी का नाम छूट गया हो तो कृपया अवगत कराएं।)

Wednesday, February 10, 2010

दौसा व सवाईमाधोपुर में गुर्जर जिला प्रमुख

 
   सुनीतागुर्जर                                                           अजीतसिंह गुर्जर 
जयपुर. राज्य में 10 फरवरी को हुए जिला प्रमुख के चुनावों में दो जिलों से जिला प्रमुख गुर्जर समाज से चुने गए हैं। सवाईमाधोपुर से भाजपा की सुनीता गुर्जर व दौसा से कांग्रेस के अजीतसिंह गुर्जर जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए। मात्र दो में गुर्जर समाज को प्रतिनिधित्व मिलना हालांकि बहुत ज्यादा खुश होने वाला आंकड़ा नहीं है, लेकिन राहत की बात यह है कि समाज ने खाता तो खोला। बगड़ावत की ओर से दोनों नेताओं को जीत पर हार्दिक बधाई।

Tuesday, February 09, 2010

गुर्जर सामज से 9 पंचायत समिति सदस्य

टोंक जिले से ३, जयपुर से 4,  दौसा से 1, सवाईमाधोपुर से 1
पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। निर्वाचित सदस्यों में 9 गुर्जर समाज से हैं।
टोंक जिले की पंचायत समिति निवाई के वार्ड ३ से मनफूल गुर्जर (भाजपा), वार्ड  १८ से जितेंद्र गुर्जर (कांग्रेस), पंचायत समिति मालपुरा के वार्ड ३ से गोपाल गुर्जर (कांग्रेस) पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जयपुर जिले की बस्सी पंचायत समिति के वार्ड 25 से गेंदी लाल गुर्जर (कांग्रेस), गोविंदगढ़ के वार्ड 22 से कल्याण सहाय गुर्जर (भाजपा), आमेर के वार्ड 12 से मीना गुर्जर (कांग्रेस),  विराटनगर के वार्ड 5 से श्रवणलाल गुर्जर (कांग्रेस) पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं। दौसा जिले की सिकराय पंचायत समिति के वार्ड 15 से रघुवीर गुर्जर व सवाईमाधोपुर जिले की खंडार पंचायत समिति के वार्ड 5 से माना गुर्जर (भाजपा) से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बगड़ावत की ओर से हार्दिक बधाई।

Sunday, January 24, 2010

मोतीलाल गुर्जर सरपंच निर्वाचित

(अजमेर जिला-चैन सिंह गुर्जर). हाल ही हुए पंचायतीराज चुनावों में पीसांगन पंचायत समिति की कारनोस ग्राम पंचायत से मोतीलाल गुर्जर सरपंच निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 739 वोटों से हराया। बगड़ावत की ओर से इस जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई।

Saturday, January 09, 2010

टोंक जिले में 3 डीआर और 12 सीआर भाजपा प्रत्याशी गुर्जर

(टोंक जिला). भाजपा ने शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य के लिए २२ और पंचायत समिति सदस्य के लिए ११० प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार जिला परिषद के लिए 3 व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी गुर्जर समाज से उतारे हैं।
कहां से कौन उम्मीदवार
जिला परिषद के लिए वार्ड ४ से छोगालाल गुर्जर, १७ से नंदलाल गुर्जर, १९ से रामराय गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।
इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्यों के लिए टोंक के १५ से रामकिशन गुर्जर, मालपुरा के वार्ड २१ से कृष्णा गुर्जर, टोडारायङ्क्षसह के वार्ड ८ से केसर लाल गुर्जर, १० से पुष्पा देवी गुर्जर, ११ से रूकमणी गुर्जर, निवाई के वार्ड ६ से सुनिता गुर्जर, १३ से श्रीमती देव गुर्जर, उनियारा के वार्ड २ से पाना देवी गुर्जर, ५ से हंसराज गुर्जर, ७ से प्रेम गुर्जर को तथा देवली के वार्ड १० मन्नी देवी गुर्जर व २१ से उदयलाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है।
(जो अपने नाम के आगे गुर्जर लगाते हैं, सूची में से उन्हीं लोगों को लिया गया है।)

कांग्रेस ने 4 और भाजपा ने 3 गुर्जरों को दिया टिकट

दोनों पार्टियों ने देर रात की जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची जारी
जयपुर. कांग्रेस व भाजपा ने जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार देर रात जारी कर दी। कांग्रेस ने चार व भाजपा ने 3 वार्डों में गुर्जर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस ने वार्ड 12 में गोपाली देवी गुर्जर,17 में मनमोहन गुर्जर, 50 में सेडूराम गुर्जर एवं 51 में सुनीता गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार भाजपा ने वार्ड 10 (दूदू) से अशोक गुर्जर, 50 व 51 (कोटपूतली) से क्रमश: रोहिताश्व कसाना और सरबती गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है।

Monday, November 23, 2009

...नहीं तो फिर से महापड़ाव

आरक्षण मामले में कर्नल बैंसला ने दिया ११ दिन का अल्टीमेटम




Wednesday, November 11, 2009


भाजपा ने भी एक गुर्जर को उतारा मैदान में

जयपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने भी एक गुर्जर को पार्षद का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने वार्ड १७ से ओमप्रकाश गुर्जर को मैदान में उतारा है। उल्लेखनीय है कि कोंग्रेस ने दो गुर्जर महिलाओं को पार्षद चुनाव में उतारा है.