Saturday, January 08, 2011

मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री का आभार जताया



जयपुर. गुर्जर आरक्षण आन्दोलन जैसे गम्भीर मसले का शान्तिपूर्वक एवं धैर्य के साथ बिना खून खराबे के गांधीवादी तरीके से हल निकालने पर गुर्जर अधिकारी-कर्मचारी कल्याण परिषद के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं ऊर्जा मंत्री डा.ॅ जितेन्द्र सिंह के सरकारी निवास जाकर उनका आभार जताया।
  शिष्टमण्डल में टोंक की पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सरोज गुर्जर, गुर्जर कर्मचारी-अधिकारी कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष श्री रामफूल गुर्जर, राज0 संयुक्त श्रमिक संगठन पी. डब्ल्यू.डी. के प्रदेश महामंत्री कजोड़ गुर्जर, बार एसोशिएसन के श्री रामचन्द्र शर्मा एडवोकेट, जलदाय विभाग राजस्थान एसटी-एससी, ओबीसी कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त महासंघ के संयुक्त सचिव श्री देवकी नन्दन गुर्जर, श्री विनोद गुप्ता, देवेश बढाना, घनश्याम नवनीत, अतुल वर्मा, साहब सिंह डोई, अजय अवाना, रतन सिंह, हंसराज, आर. डी. गुर्जर सहित अनेक लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment