Friday, June 11, 2010

देव मंदिर पर भंडारा, श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

गुर्जर ढिगारिया में चल रहे पंचकुंडीय यज्ञ एवं भागवत सप्ताह की पूर्णाहुति 
 (दौसा जिला). गुर्जर ढिगारिया में नव निर्मित देवनारायण मंदिर में चल रहे पंचकुंडीय यज्ञ एवं भागवत सप्ताह की पूर्णाहुति पर हुए भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक रामवीर सिंह विधुड़ी ने कहा कि धार्मिक आयोजन से भाईचारा बढ़ता है। विशिष्ठ अतिथि विधायक हेमसिंह भडाना ने कहा कि कोई नेता समाज से बड़ा नहीं होता। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कांग्रेसी नेता जी.आर. खटाणा ने कहा कि एकता के बिना हक नहीं मिल सकता। पूर्व जिला प्रमुख रामगोपाल गार्ड, अमरसिंह कसाना, महेंद्र सिंह खेड़ला, उमराव सिंह डोई, श्रवण सिंह सूबेदार, मोहरसिंह, रूपसिंह पाड़ली ने भी संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment