Sunday, April 01, 2012

रामचन्द्र गुर्जर भाजपा देहात अध्यक्ष

टोडारायसिंह. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की स्वीकृति से फिर से टोडारायसिंह भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष पद पर रामचन्द्र गुर्जर (खरेड़ा सरपंच) को नियुक्त किया है। तथा गुर्जर को शीघ्र अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों जिला संगठन ने भाजपा देहात अध्यक्ष पद पर किन्हीं कारणों से रोक लगा दी थी। जिसे बहाल करते हुए रामचन्द्र गुर्जर को फिर से देहात संगठन की कमान संभलाई है। रामचन्द्र गुर्जर के फिर से भाजपा देहात अध्यक्ष की कमान संभालते ही टोडारायसिंह में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी

भारतीय जनता पार्टी देहात मण्डल टोडारायसिंह अध्यक्ष पद पर रामचन्द्र गुर्जर (सरपंच) को नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुर्जर के अध्यक्ष बनने से देहात के कार्यकर्ताओं में और अधिक सक्रियता आएगी। खुशी जाहिर करने वालों में भाजपा जिला युवा अध्यक्ष इन्दूशेखर शर्मा,उपप्रधान गोपाल सिंह,युवा नेता प्रहलाद धाकड़,उपसरपंच आर.डी.गुर्जर,देहात युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण खारोल,महामंत्री हेमराज धाकड़ एडवोकेट,उपसरपंच कमलेश गुर्जर,जिला मंत्री गोपाल लाल बैरवा,डीआर दुर्गा लाल बैरवा,सीआर ओमप्रकाश वैष्णव,जितेन्द्र गुर्जर,सियाराम शर्मा खरेड़ा,पूर्व प्रधान मदन लाल जैन,रामअवतार जांगिड़,सीआर रुकमणी गुर्जर,सीआर पुष्पा गुर्जर,पूर्व सीआर हंसराज मीणा,राजनारायण पारिक,गीता बैरवा,हरिराम परसोया,महावीर सैन कुहाड़ा,मोहन लाल परसोया पंवालिया,बाबूलाल वर्मा थड़ोली,रमेश खारोल,गोरव गुर्जर,शिवराज गुर्जर,भगवान सिंह सहित दर्जनों देहात के कार्यकर्ता है।
 


No comments:

Post a Comment