Wednesday, September 01, 2010

जोधपुरिया पदयात्रा 10 को जाएगी

(सवाई माधोपुर जिला). देवधाम जोधपुरिया के लिए पैदल यात्रा 10 सितंबर को सुबह दस बजे रवाना होगी। इससे पूर्व 9 सितंबर की रात को देव जागरण का आयोजन किया जाएगा।
संयोजक हेमराज गुर्जर एवं रामबाबू फागणा ने बताया कि यह निर्णय बंबोरी में प्रो. विजय सिंह मावई की अध्यक्षता में हुई देव नवयुवक मंडल की बैठक में किया गया। बैठक में बनवारी सिंह अवाना, आर.बी. फागणा, गौरीशंकर फागणा, उत्तम रजाणा, हरिसिंह छाबड़ी, हेवराज बासरोटा, हरिभजन, कानजी गुर्जर  आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment