Wednesday, September 29, 2010
धीरज गुर्जर यूथ कांग्रेस के महासचिव ओबीसी
जयपुर . यूथ कांग्रेस के पहली बार नो यूजर प्रणाली से हुए चुनाव में धीरज गुर्जर को महासचिव ओबीसी निर्वाचित घोषित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर बगड़ावत की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई।
Saturday, September 25, 2010
गुर्जर-मीणा भाई-भाई
गाजीपुर भैरूं बाबा के मेले में कुश्ती दंगल, दौसा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा और हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार भडाना ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
(दौसा जिला-मेहन्दीपुरबालाजी-राघवेन्द्र गुर्जर). दौसा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा और हरियाणा सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार भडाना ने कहा कि गुर्जर और मीणा भाई-भाई हैं। दोनों समाज आरक्षण आन्दोलन के दौरान पैदा हुई कटुता को भूल कर पहले की तरह भाईचारे के साथ रहेंगे। ये दोनों नेता करीरी गाजीपुर में भैरूबाबा के मंदिर में अष्टमी पर लगने वाले मेले में आयोजित कुश्ती दंगल समारोह में संबोधित कर रहे थे।
समाजिक सदभाव से ओतप्रोत यह कार्यक्रम महवा प्रधान व सांसद किरोडीलाल मीणा के भतीजे राजेन्द्र मीणा तथा करतारसिंह भडाना के प्रतिनिधि व गुर्जर स्टूडैण्ट फै डरसन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पाँचौली ने मिलकर आयोजित किया था। इस अवसर पर टोडाभीम विधायक रमेश मीणा, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, पी.आर.मीणा, बबलू मीणा, गिरधारी गुर्जर, चौधरी त्रिलोक गुर्जर, कमला मीणा और प्यारे मीणा सहित हजारो की तादात में दोनों समाज के लोग मौजूद थे।
सब बोल-भाईचारा कायम रहेसमाजिक सदभाव से ओतप्रोत यह कार्यक्रम महवा प्रधान व सांसद किरोडीलाल मीणा के भतीजे राजेन्द्र मीणा तथा करतारसिंह भडाना के प्रतिनिधि व गुर्जर स्टूडैण्ट फै डरसन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पाँचौली ने मिलकर आयोजित किया था। इस अवसर पर टोडाभीम विधायक रमेश मीणा, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, पी.आर.मीणा, बबलू मीणा, गिरधारी गुर्जर, चौधरी त्रिलोक गुर्जर, कमला मीणा और प्यारे मीणा सहित हजारो की तादात में दोनों समाज के लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुर्जर नेता करतारसिंह भडाना ने कहा कि दंगल भाईचारे व एकता की मिशाल है । इनके माध्यम से सामाजिक समरसता और सदभावना कायम होती है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दौसा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा ने कहा भडानाजी व अन्य गुर्जर नेता आज हमारे बीच पधारे है, मैं मीणा समाज की ओर से इनका स्वागत करता हूं। विशिष्ट अतिथि गुर्जर स्टूडैण्ट फै डरसन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पांचौली ने कहा कि गुर्जर व मीणा समाज राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत है। इन दोनो समाजों में पहले की तरह भाईचारा होना चाहिए, इसके लिए गुर्जर एवं मीणा समाज के अन्य सदभावना कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
हैलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए
गुर्जर नेता करतार सिंह भडाना कार्यक्रम में अपने हैलीकॉप्टर से आए। उत्सुक लोगों पर भडाना ने हैलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए। इस मौके पर भडाना ने कुश्ती दंगल समिति को 51 हजार रुपये का तत्काल सहयोग दिया।
गुर्जरों को विशेष आरक्षण नहीं देने का आरोप
राजस्थान रोडवेज में एक भी पद नहीं, द्वितीय श्रेणी अध्यापकों के 9000 पदों में से दिए केवल 68 पद
जयपुर. गुर्जरों ने विशेष पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों में 1 प्रतिशत आरक्षण भी नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे राज्य सरकार की वादाखिलाफी बताते हुए इस आरक्षण को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की।
गुर्जर नेता मानसिंह गंगापुरसिटी और महेन्द्र खेड़ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे फैक्स संदेश में कहा कि हाल ही राजस्थान रोडवेज ने 729 पदों की भर्ती का विज्ञापन निकाला है। इनमें से एक भी पद विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए नहीं रखा गया, जबकि 1 प्रतिशत के हिसाब से 70 पद दिए जाने चाहिए थे।
इसी तरह हाल ही द्वितीय श्रेणी अध्यापक पदों की 9000 पदों की भर्ती में विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए केवल 68 पद रखे गए हैं, जबकि 1 प्रतिशत के हिसाब से 90 पद विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने चाहिए थे। कॉलेज लेक्चर के लिए जारी विज्ञापन में भी विशेष पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है।

ऑल इंडिया गुर्जर महासभा में नए मनोनयन
जयपुर. ऑल इंडिया गुर्जर महासभा में नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। महामंत्री चौधरी मो. हसन गुर्जर के अनुसार चौ. सौरभ बजाड़ को राजस्थान, निरंजन सिंह गुर्जर को मध्यप्रदेश तथा रामसिंह चेची को पंजाब का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
Thursday, September 23, 2010
15 तारीख सरकार की और 21 हमारी
गुर्जरों की राष्ट्रीय महापंचायत अल्टीमेटम के साथ संपन्न
(सवाई माधोपुर जिला-गंगापुर सिटी) . बैराड़ा कांड को लेकर बुधवार को देवनारायण मंदिर पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की अध्यक्षता में हुर्ई गुर्जरों की राष्ट्रीय महापंचायत अल्टीमेटम के साथ संपन्न हो गई। गुर्जर नेताओं ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने उनकी मांगें पूरी करने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय मांगा है और उन्होंने अपनी ओर से इस समय सीमा को एक सप्ताह और बढ़ाते हुए 21 अक्टूबर का समय दिया है। अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो गुर्जर समाज बड़ा आंदोलन करेगा। महापंचायत को देखते हुए प्रशासन व पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। महापंचायत को कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला व प्रहलाद गुंजल सहित अन्य गुर्जर नेताओं ने संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि बैराड़ा गांव में थानेदार की रिवॉल्वर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने १० लोगों पर केस दर्ज किया था। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से वार्ता विफल होने के बाद गुर्जरों ने आज इन लोगों की रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर महापंचायत की।
पहले मना किया, फिर मान गए वार्ता के लिए
महापंचायत के दौरान एक धड़ा आंदोलन को उग्र कर रास्ता जाम करने जैसे कदम उठाने पर अड़ा था वहीं दूसरे पक्ष के नेता मामले को शांतिपूर्वक निपटाने के प्रयास में थे। प्रशासन ने गुर्जर नेताओं के पास वार्ता का प्रस्ताव भिजवाया तो एक बार तो लोगों ने मना कर दिया। बाद में मंच संचालन कर रहे मानसिंह गुर्जरके समझाने पर महापंचायत प्रतिनिधिमंडल भेजने को राजी हो गई। मिट्ठूसिंह गुर्जर, भूरा भगत बयाना, राजेंद्र टोंक, अतरसिंह एडवोकेट, कैलाश सिंह, रंगलाल एडवोकेट, बाबू सरपंच, रामखिलाड़ी सरपंच, महेंद्र सिंह खेड़ला और गिर्राज खंडार आदि नेताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से वार्ता करने गया। प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता के बाद आकर महापंचायत में बातचीत का ब्यौरा दिया।
...तो फिर सड़क पर बैठ जाएंगे
महापंचायत में कर्नल बैसला ने कहा कि सरकार के अधिकारियों ने मांगें पूरी करने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय मांगा है। हम अपनी ओर से एक सप्ताह का समय और दे रहे हैं, अगर 21 अगस्त तक बैराड़ा कांड के आरोपियों की रिहाई, झूठे मुकदमे वापस लेने, चोरी का माल बरामद करने और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जैसी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे फिर सड़क पर बैठ जाएंगे।
निष्पक्ष जांच करेंगे
मधुसूदन सिंह, भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मधुसूदन सिंह ने कहा कि किसी भी मुद्दे को समय सीमा में बांधना ठीक नहीं होगा। हम जल्दी से जल्दी इस मसले का हल निकाल लेंगे। फिलहाल गुर्जर प्रतिनिधियों की मांग पर मामले का जांच अधिकारी बदलकर जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामल सिंह को सौंप दी गई है। निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Tuesday, September 21, 2010
गुर्जरों की राष्ट्रीय महापंचायत 22 को
बैराड़ा कांड : पूरी तरह गैर राजनीतिक होगी, सभी
पार्टियों के गुर्जर नेताओं को आमंत्रण
पार्टियों के गुर्जर नेताओं को आमंत्रण
![]() |
| राष्ट्रीय महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप देते कार्यकर्ता। |
कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने बताया कि महापंचायत पूरी तरह गैर राजनीतिक होगी। इसमें सभी पार्टियों के गुर्जर नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
Saturday, September 18, 2010
जोधपुरिया में श्रद्धा का सैलाब
भगवान देवनारायण के मेले में देशभर से पहुंचे लाखों गुर्जर
![]() |
| ध्वज लिए देवदर्शन को जाते पदयात्री। |
...और कांसे की थाली पर मंड गया कमल का फूल
![]() |
| कांसे की थाली पर मंडा कमल का फूल दिखाते भोपा कन्हैयालाल। |
पहला दिन : सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के भोपा ने ध्वज पहराकर विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। आधी रात को भोपा कन्हैयालाल ने मंदिर में बने चबूतरे पर बगड़ावत गाथा गाना शुरू किया। आंखें बंद, होठों पर बगड़ावतों का बखान और दाएं हाथ की उंगली पर नाचती कांसे की थाली। ऐसे लग रहा था जैसे भोपा के रूप में साक्षात देवनारायण भक्तों के बीच आ गए हों। चंग की थाप पर चल रहे इस थाली नृत्य के दौरान जयकारे पर जयकारे लगते रहे। आधा घंटे के बाद भोपा थमा। थाली को घुमाया तो कमल का फूल मंड चुका था। कमल का फूल जिसमें देव ने अवतार लिया था। यह देख पूरा पांडाल देवनारायण के जयकारों से गूंज उठा।
भामाशाहों और प्रतिभाओं का सम्मान
![]() |
| प्रतिभा सम्मान समारोह में संबोधित करते सचिन पायलट। |
दूसरा दिन : मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुर्जर समाज के भामाशाहों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में आए केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि आरक्षण का लाभ लेना है तो बच्चें को ऊंची शिक्षा दिलानी होगी। थानागाजी विधायक हेमसिंह भडाणा ने कहा कि सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा नेता मानसिंह गुर्जर गंगापुरसीटी, विराट नगर के पूर्व प्रधान पोखर मल, देव कॉलेज गु्रप के निदेशक दामोदर प्रसाद, महेन्द्रसिंह खेडला, रामसिंह बांदीकूई, पुरुषोत्तम फागणा, जनसम्पर्क अधिकारी रामफूल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व देवनारायण मंदिर निर्माण हेतु 3 लाख 11 हजार 101 रुपए भेंट करने पर नई दिल्ली के रूपसिंह चपराणा का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष रामेश्वर पोसवाल ने बताया कि हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मायादेवी गुर्जर, ज्ञाना गुर्जर, हंसराज खटाणा ने भी मंदिर निर्माण में सहयोग किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष केसरलाल गुर्जर ने देव तपो भूमि के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट के मंत्री रामकिशन बहादुरपुरा व सुरज्ञानसिंह खाटरा ने मंदिर निर्माण की भावी योजनाओं की जानकारी दी।

| प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर से आए गुर्जर समाज के लोग। |
बालकानन्द से आशीर्वाद लिया
केन्द्रीय दूर संचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने गांव हरभांवता स्थित सेवानन्द अद्वेत आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन संत सेवानन्दजी महाराज की समाधि पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
Friday, September 17, 2010
गुर्जरों का जयपुर रोड पर पड़ाव
बैराड़ा कांड : पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले ग्रामीणों को परेशान किए जाने से गुस्सा हैं गुर्जर, झूठे मुकदमे हटाने की मांग
![]() | ||||||||||||||
| जयपुर रोड स्थित हिंगोटिया देवनारायण मंदिर पर पड़ाव डालकर बैठे गुर्जर। |
(सवाई माधोपुर जिला-गंगापुरसिटी). बैराड़ा कांड के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले ग्रामीणों को परेशान किए जाने से गुर्जर समाज में जोरदार रोष है। आक्रोशित गुर्जरों ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के नेतृत्व में जयपुर रोड स्थित हिंगोटिया देवनारायण मंदिर पर पड़ाव डाल दिया।
पड़ाव से पूर्व देवनारायण मंदिर पर सभा हुई, जिसमें वक्ताओं ने सरकार और पुलिस की कड़ी आलोचना की। कर्नल बैंसला ने बताया कि बैराड़ा में हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस के साथ जो वार्ता हुई थी, उसमें पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर वादा किया था कि जो आदमी ग्रामीण पुलिस को सौंप रहे हैं उन्हें शीघ्र रिहा किया जाएगा और इस मामले में जो भी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई है उनमें एफआर लगा दी जाएगी। खासतौर पर सरकारी रिवॉल्वर का केस नहीं बनाया जाएगा। साथ ही पुलिस गांव में न दबिश देगी और न ही लोगों को किसी तरह परेशान करेगी, लेकिन पुलिस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। लोगों ने 7 जने पुलिस को सौंपे थे, लेकिन पुलिस ने बाद में तीन और ग्रामीणों को जबरन गिरफ्तार कर लिया। अब भी10 लोग जेलों में बंद हैं। ऐसे में कैसे पुलिस की बात पर विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने सरकार और पुलिस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के डीजी जानबूझकर इस मामले में कथित तौर पर जतिवाद कर रहे हैं और गुर्जरों को परेशान कर रहे हैं।
| यह था मामला
बैराड़ा गांव में चोरी कर भागे कुछ चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उन्हें छुड़ाने के लिए बामनवास थानाधिकारी जब बैराड़ा पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें चोरों का साथी समझकर पीट डाला। घटना के दौरान थानाधिकारी की सरकारी रिवॉल्वर भी गुम हो गई थी। बाद में गुर्जर समाज के नेताओं और पुलिस के बीच हुई बातचीत के बाद ग्रामीणों ने 7 जने पुलिस को सौंपे थे, लेकिन शर्त रखी थी कि उनके साथ हिरासत मे मारपीट नहीं होगी। उन्हें जल्द रिहा कर सरकारी रिवॉल्वर का केस खत्म कर दिया जाएगा। समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया और समाज के लोग अभी भी हिरासत में हैं।
|
|---|
क्या है मांगें : कर्नल बैंसला ने मांग की कि गिरफ्तार लोगों को तुरंत रिहा किया जाए, आम्र्स एक्ट के मामले को वापस लिया जाए और पक्षपात करने वाले डीजी को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस पर गुर्जर समाज को भरोसा नहीं है। इस मामले की जांच बाहर के जिले की पुलिस से कराई जाए।
![]() |
| पड़ावस्थल पर बैठे कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला। |
जयपुर में वार्ता विफल
मांगों को लेकर समाज का 11 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जयपुर आकर मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मानसिंह गुर्जर ने बताया कि सुबह उनकी मुख्यमंत्री से दो दौर में वार्ता हुई। दल ने मुख्यमंत्री को सारे मामले से अवगत कराया और उनसे गिरफ्तार किए गए लोगों की शीघ्र रिहाई की मांग की। दल की मांग पर मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक को तलब कर ईओ नोट बनवाया और उसे हाथोहाथ मंजूर करते हुए गृहमंत्री को भिजवा दिया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने शाम को गृहमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो पड़ाव जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांगों पर विचार करने के लिए गृहमंत्री ने डीजीपी और आईजी क्राइम को तलब किया है। देर शाम वार्ता विफल होने पर वे कक्ष के बाहर निकल गए। प्रतिनिधिमंडल में कैप्टन हरप्रसाद, कैप्टन गंगाराम, महेंद्र सिंह खेड़ला, दामोदर सीआई, हरगोविंद कटारिया, मिट्ठूसिंह गुर्जर, बाबूलाल सरपंच, रामखिलाड़ी सरपंच, मानसिंह गुर्जर और विजय गुर्जर शामिल थे।
Thursday, September 16, 2010
शिक्षा के प्रसार के लिए जागरूक लोग आगे आएं
बाबू महाराज के मेले के समापन समारोह में सचिन पायलट
ने गुर्जर समाज के लोगों से की अपील
ने गुर्जर समाज के लोगों से की अपील
महुवा के निकट सिकन्दरपुर में बाबू महाराज के मेले में मंच पर बैठे केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट, विधायक हेमसिंह भडाना व अन्य। |
उन्होंने कहा कि संगठन सबसे बड़ी ताकत है, इसे समझें, इसी से समाज का विकास संभव है। इस मौके पर थानागाजी विधायक हेमसिंह भडाना ने कहा कि मेलों से भाई-चारे को बढावा मिलता हैं। साथ ही सामाजिक सद्भावना जागृत होती हैं। इससे पूर्व समाज के लोगों ने अतिथियों का साफा बंधाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव व कांग्रेस नेता गजराज खटाना,आसीन्द विधायक रामलाल गुर्जर, सालिगराम गुर्जर, किसान नेता गजेन्द्र खटाना, विक्रमसिंह मण्डावर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
| बाबू महाराज के मेले में उमड़ा जनसैलाब। |
गुर्जर सम्राट मिहिरभोज की जयंती मनाई
(दिल्ली-दीपक गुर्जर). अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से दिल्ली के कोटला, पटपडग़ंज स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गुर्जर समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सुधीर बैसला के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट मिहिरभोज की तस्वीर के आगे दीप जलाकर की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने गुर्जर समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। समारोह में महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रामचरण भाटी, समाजसेवी रूपचंद नागर, पथिक सेना के मुखिया गुर्जर, पटपडग़ंज एमएलए अनिल चौधरी, एडवोकेट सुभाष बैसला, राजेंद्र मावी, नेपालसिंह कसाणा, बच्चूसिंह बैसला सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
समारोह की झलकियां
राजनीतिक चेतना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जुटें : सिंह
आदिवराह गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई
जयपुर. 'वर्तमान परिस्थितियों में देश को अराजकता से उबारने में गुर्जर महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह कर सकते हैं, क्योंकि गुर्जर सभी धर्मों में अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं। गुर्जर अपनी शक्ति पहचानते हुए राजनीतिक चेतना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।Ó यह बात शनिवार को राजस्थान गुर्जर महासभा के तत्वावधान में हुए आदिवराह गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के जयंती समारोह में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. यशवीर सिंह ने कही।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिला प्रमुख रामगोपाल गार्ड ने कहा कि गुर्जर संस्कृति के पुनर्जागरण के माध्यम से देश में सामाजिक समरसता का वातावरण निर्मित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान गुर्जर क्षत्रियों की उत्पत्ति पुस्तक के लेखक के.आर. गुर्जर ने मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला। राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल वर्मा ने भारतवर्ष में गुर्जर समाज की स्थिति, उनका इतिहास जैसे कुषाण साम्राज्य, प्रतिहार साम्राज्य, धर्म व दर्शन समन्वय, साहित्य और कला आदि पर विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व रामगोपाल गार्ड, लुधियाना की साध्वी विश्वभारती, अंबिका भारती तथा डॉ. सिंह ने सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

Friday, September 10, 2010
राजस्थान विश्वविद्यालय में खुली राजेश पायलट स्मृति रिमोट सैंसिंग लैब
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने किया उद्घाटन
जयपुर. केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भारत और खासकर राजस्थान के युवाओं में बहुत टैलेंट है, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में आईटी के क्षेत्र में युवाओं की पकड़ के बिना उनका विकास संभव नहीं है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आज आमजन की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है। वे राजस्थान यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की स्मृति में स्थापित दूर संवेदन एवं भौगोलिक सूचना तंत्र प्रयोगशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राजेश पायलट की स्मृतियों को ताजा करते हुए सचिन ने कहा कि पिताजी ने 1980 में पहला चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले इस यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भाग लिया था। आधुनिक तकनीकी से युक्त रिमोट सेंसिंग लैब जैसे ज्ञान के खजाने नई पीढ़ी व प्रदेश की दिशा और दशा बदलने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी से निकले युवा बड़े-बड़े ओहदों पर पहुंचे हैं। इतने बड़े ज्ञान के मंदिर को आधुनिक तकनीकी से युक्त ज्ञान के खजाने में बदला जाए तो हजारों युवाओं का भविष्य सुधर सकता है।
उच्च शिक्षा मंत्री जितेन्द्रसिंह ने कहा कि अब राजस्थान धोरों का प्रदेश नहीं रहा। उन्होंने बताया कि 18 और यूनिवर्सिटी खुलने वाली हैं, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में 50 यूनिवर्सिटी हो जाएंगी। मिलीट्री साइंस जैसे नए पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान देश में प्रथम है।
विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो. ए.डी. सावंत ने कहा कि रिमोट सैंसिंग लैब से प्रदेश के दूर दराज के इलाकों की भौगोलिक स्थिति और पारिस्थितिक विषमताओं का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे पहले विभाग में फिस्ट समन्वयक प्रो. आर. डी. गुर्जर, प्रो. एच.एस. शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया व लैब की जानकारी दी। इसके बाद सचिन पायलट ने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया।
![]() |
| राजस्थान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में स्व. राजेश पायलट की स्मृति में रिमोट सैंसिंग लेब के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित करते केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट। |
राजेश पायलट की स्मृतियों को ताजा करते हुए सचिन ने कहा कि पिताजी ने 1980 में पहला चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले इस यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भाग लिया था। आधुनिक तकनीकी से युक्त रिमोट सेंसिंग लैब जैसे ज्ञान के खजाने नई पीढ़ी व प्रदेश की दिशा और दशा बदलने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी से निकले युवा बड़े-बड़े ओहदों पर पहुंचे हैं। इतने बड़े ज्ञान के मंदिर को आधुनिक तकनीकी से युक्त ज्ञान के खजाने में बदला जाए तो हजारों युवाओं का भविष्य सुधर सकता है।
उच्च शिक्षा मंत्री जितेन्द्रसिंह ने कहा कि अब राजस्थान धोरों का प्रदेश नहीं रहा। उन्होंने बताया कि 18 और यूनिवर्सिटी खुलने वाली हैं, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में 50 यूनिवर्सिटी हो जाएंगी। मिलीट्री साइंस जैसे नए पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान देश में प्रथम है।
विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो. ए.डी. सावंत ने कहा कि रिमोट सैंसिंग लैब से प्रदेश के दूर दराज के इलाकों की भौगोलिक स्थिति और पारिस्थितिक विषमताओं का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे पहले विभाग में फिस्ट समन्वयक प्रो. आर. डी. गुर्जर, प्रो. एच.एस. शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया व लैब की जानकारी दी। इसके बाद सचिन पायलट ने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया।
देव जयकारों के साथ जयपुर पहुंची पदयात्रा
जयपुर. देवनारायण सेवा समिति की ओर से 7 सितंबर को कोटपूतली से रवाना हुई पदयात्रा गुरुवार को कनक घाटी स्थित चौमरिया पहुंची। 98 ध्वजा पताकाओं से साथ जयपुर में पहुंचे पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर गाजे-बाजे से स्वागत किया गया। समिति के महामंत्री रामजीलाल भडाना ने बताया कि पदयात्रा 13 सितंबर को निवाई स्थित जोधपुरिया धाम पहुंचेगी।
Sunday, September 05, 2010
सवाईभोज के लिए पदयात्रा 6 को जाएगी
जयपुर . सवाईभोज के लिए आठवीं पदयात्रा 6 सितंबर को सुबह सवा सात बजे देवनारायणजी मंदिर से रवाना होगी। यात्रा को आसींद विधायक रामलाल गुर्जर रवाना करेंगे। इसी प्रकार सांगानेर, गुर्जरों का मोहल्ला स्थित देवनारायण मंदिर से पदयात्रा जाएगी। मनमोहन गुर्जर, पुरुषोत्तम एवं किशन कोली पदयात्रा को रवाना करेंगे। ढाई सौ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में गुर्जर समाज के हजारों लोग शामिल होंगे।
Saturday, September 04, 2010
जोधपुरिया के लिए पदयात्रा 10 को जाएगी
जयपुर की पुरानी बस्ती के देवनारायण मंदिर से होगी रवाना
जयपुर. श्री देवनारायण जनकल्याण संस्थान के तत्वावधान में देवधाम जोधपुरिया के लिए चौबीसवीं ध्वज पदयात्रा 10 सितंबर को सुबह 11 बजे कच्ची बस्ती के देवनारायण मंदिर से रवाना होगी।
संस्थान के महामंत्री मोहन लाल बागड़ी ने बताया कि पापड़वाले हनुमान मंदिर महंत रामसेवकदासजी महाराज, पूर्व जिला प्रमुख रामगोपाल गार्ड, उपमहापौर मनीष पारीक, पार्षद ओमप्रकाश लामोड़ और जीआर खटाणा ध्वज पूजन कर पदयात्रियों को रवाना करेंगे। पदयात्री गोनेर होते हुए 13 सितंबर को शाम 6 बजे जोधपुरिया पहुंचेगें।
और भी पदयात्राएं होंगी रवाना
देवधाम जोधपुरिया के लिए अन्य स्थानों से भी पदयात्राएं जाएंगी। कोटपूतली एवं त्रिवेणी से 7, सामरेड से 8, चौमुखा की ढाणी, जमवारामगढ व तुलसी नांगल से 9 सितंबर को पदयात्री रवाना होंगे।

प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को
(सीकर जिला-मोहनलाल गुर्जर). गुर्जर विकास समिति नीमकाथाना का स्थापना दिवस 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर गुर्जर समाज के होनहार छात्रों व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता बलदेवदास जी महाराज धाउ धाम, कालाकोटा, टोडा करेंगे तथा मुख्य अतिथि कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला होंगे।
जितेंद्र चौधरी दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित
(दिल्ली-दीपक गुर्जर). दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के चुनाव में जितेंद्र चौधरी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।
जितेंद्र उस्मानपुर, दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने एबीवीपी की ओर से छात्रसंघ चुनाव लड़ा था। उनके सामने एनएसयूआई के हरीश चौधरी सहित अन्य दलीय-निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस सफलता पर जितेंद्र को बगड़ावत की ओर से हार्दिक बधाई।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में गुर्जर आमने-सामने
एबीवीपी व एनएसयूआई ने छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए उतारे गुर्जर उम्मीद्वार
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रमुख छात्र संगठनों-अखिल भारतीय विद्यार्थी परीषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने गुर्जर छात्रों को अपना उम्मीद्वार बनाया है।
सूत्रों के अनुसार एबीवीपी ने जितेंद्र चौघरी को चुनाव मैदान में उतारा है। जितेंद्र का बैलट नं. 1 है। एनएसयूआई की ओर से हरीश चौधरी अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। हरीश का बैलट नं. 5 है। गुर्जर समाज पर विश्वास जताने के लिए दोनों छात्र संगठनों का आभार।

Wednesday, September 01, 2010
जोधपुरिया पदयात्रा 10 को जाएगी
(सवाई माधोपुर जिला). देवधाम जोधपुरिया के लिए पैदल यात्रा 10 सितंबर को सुबह दस बजे रवाना होगी। इससे पूर्व 9 सितंबर की रात को देव जागरण का आयोजन किया जाएगा।
संयोजक हेमराज गुर्जर एवं रामबाबू फागणा ने बताया कि यह निर्णय बंबोरी में प्रो. विजय सिंह मावई की अध्यक्षता में हुई देव नवयुवक मंडल की बैठक में किया गया। बैठक में बनवारी सिंह अवाना, आर.बी. फागणा, गौरीशंकर फागणा, उत्तम रजाणा, हरिसिंह छाबड़ी, हेवराज बासरोटा, हरिभजन, कानजी गुर्जर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Subscribe to:
Comments (Atom)

.jpg)