चाकसू (लक्ष्मण मूंतण). डोबला कलां निवासी समाज सेवी हरियानारायण बारवाल की मां श्रीमती गोवर्धनी देवी का 6 नवम्बर को निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उनके पति भौरीलाल बारवाल क्षेत्र के जाने माने पटेल है। तीन पुत्र रामभजन बारवाल, छीतर बारवाल व हरिनारायण बारवाल सहित भरा पूरा परिवार है। उनके निधन पर बगड़ावत परिवार दुख प्रकट करते हुए प्रार्थना करता है कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
Showing posts with label शोक समाचार. Show all posts

Sunday, November 13, 2011
Monday, January 25, 2010
सैनिक लक्ष्मण सिंह गुर्जर को नम आंखों से अंतिम विदाई
19 जनवरी की सुबह ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
(करौली जिला, कंजोली). सैनिक लक्ष्मणसिंह गुर्जर की जैसे ही अर्थी उठी परिजनों के साथ-साथ पूरा लपावली गांव रो उठा। हर आंख अपने गांव की इस शान की अंतिम विदाई में नम थी।
लपावली निवासी गुर्जर समाज का यह सपूत बाडमेर स्थित आयुध डिपो में 87 बटालियन में कार्यरत था। 19 जनवरी को सुबह 7 बजे डयूटी देते समय अचानक हृदय गति रुक जाने से इस दुनियां को अलविदा कह गया। शव लेकर सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान गुरुवार सुबह जब लपावली पहुंचे तो उनके अंतिम दर्शन को पूरा गांव उमड़ पड़ा। लक्ष्मण सिंह को अंतिम विदाई देने गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला, हरप्रसाद तंवर, पूर्व विधायक हरज्ञान सिंह सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Friday, January 22, 2010
विधायक राजेंद्र सिंह विधुड़ी को मातृशोक
बेगू के विधायक राजेंद्र सिंह विधुड़ी की माताजी का दिल्ली में निधन हो गया। वे 95 वर्ष की थी। बगड़ावत उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)